करणडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन

जमशेदपुर। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी एवं शिबू सोरेन स्मारक समिति की ओर से करणडीह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु की स्मृति में आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के निर्माण और यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए दिशोम गुरु का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में प्रखंड सचिव जगत मार्डी, स्मारक समिति अध्यक्ष मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नाहा, बहादुर किस्कु, महावीर मुर्मू, आंदोलनकारी नेता देवजीत मुखर्जी एवं संतु कर्मकार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई