मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा
युवाओं का जुनून, समाज का सुकून।।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित Past Presidents Meet & Experience Sharing Session आज चैंबर भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शाखा के गौरवशाली इतिहास को गढ़ने वाले सम्माननीय पूर्व अध्यक्षों – श्री संदीप मुरारका, श्री सत्यनारायण अग्रवाल ‘मुन्ना’,श्री मंटूलाल अग्रवाल, श्री सुरेश शर्मा लिपू,श्री अमित खंडेलवाल, श्री अश्विनी कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता एवं अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी पूर्व अध्यक्षों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अनुभवों को शाखा की निरंतर प्रगति के लिए अमूल्य प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव युवा हेमंत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने शाखा के इतिहास, संगठन की उपलब्धियों, नेतृत्व विकास, सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न प्रश्न उपस्थित पूर्व अध्यक्षों एवं प्रांतीय नेतृत्व के समक्ष रखे। सभी अतिथियों ने अपने अनुभव, संघर्ष, संगठनात्मक यात्रा, नेतृत्व के सूत्र तथा मंच से प्राप्त जीवन मूल्यों को साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित पूर्व अध्यक्षों का शाखा की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज, सचिव युवा हेमंत गुप्ता, युवा उत्तम शर्मा, युवा उत्सव अग्रवाल, युवा नीरज शर्मा, युवा केशव गोयल, युवा अमन गोयल, युवा हेमंत अग्रवाल (हर्ष), युवा जितेश अग्रवाल, युवा आकाश काबरा, युवा मनीष अग्रवाल, युवा इशू बरवालिया, युवा शिवचंद शर्मा,युवा आकाश मित्तल, युवा राजकुमार मित्तल, युवा सागर जालान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।।
युवा प्रकाश बजाज
अध्यक्ष
युवा हेमंत गुप्ता
सचिव





