जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के साकची गुरु नानक हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 300 एवं 301 में SIR प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा

इस कार्य में BLO ललित जी के साथ सहयोग प्रदान करने हेतु BLA-2 सदस्य एवं जिला महासचिव श्री राकेश साहू तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती रजनी बंसल जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री राकेश साहू ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को फोन कर-कर के बुलाया जा रहा है और SIR फॉर्म भरवाकर उसे जमा भी करवाया जा रहा है। यह संपूर्ण कार्य BLO ललित जी के देखरेख में किया जा रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण कार्य में तन-मन से सहयोग देने के लिए डटा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम न छूटे और सूची पूर्णतः त्रुटि रहित हो।

राकेश साहू
BLA-2 सदस्य
जिला महासचिव
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी

दिनांक : 22.07.2026
स्थान : जमशेदपुर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई