सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का आयोजन 25 जुलाई को, झारखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों और संस्थानों को किया जाएगा सम्मानित

जमशेदपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षाविदों और शैक्षणिक संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोना देवी यूनिवर्सिटी ने ‘सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ के आयोजन की घोषणा की है। स्काईवे करियर हब के सहयोग से आयोजित यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह शनिवार, 25 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे बिष्टुपुर स्थित द एल्कोर होटल में आयोजित होगा।
सोना देवी यूनिवर्सिटी की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने बताया कि इस वर्ष से शुरू किया जा रहा सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स अब प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षा प्रशासकों, शिक्षाविदों तथा संस्थानों को सम्मानित कर उनके कार्यों को व्यापक पहचान दिलाना है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोल्हान क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों से प्राप्त प्रोफाइल के आधार पर विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी ने 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों के लिए योग्य व्यक्तियों एवं संस्थानों का चयन किया है।
अर्चना सिंह ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस स्तर पर शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय का मानना है कि शिक्षा के प्रति समर्पित लोगों को उनके योगदान, नवाचार और नेतृत्व के लिए सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि वे अन्य शिक्षकों और संस्थानों के लिए प्रेरणा बन सकें।
यह पुरस्कार समारोह राज्यभर के प्राचार्यों, निदेशकों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षाविदों तथा शिक्षण संस्थानों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह राज्य के सबसे बड़े शैक्षिक सम्मान समारोहों में से एक बनने जा रहा है।
समारोह में शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रमुख शिक्षाविद, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के निदेशक तथा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
इन श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
सोना देवी यूनिवर्सिटी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
विजनरी प्रिंसिपल अवार्ड
पायनियर इन एजुकेशन अवार्ड
बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट अवार्ड
यंग प्रिंसिपल अचीवमेंट अवार्ड
इनोवेशन इन एजुकेशन अवार्ड
आउटस्टैंडिंग एजुकेटर अवार्ड
एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड
इंस्पिरेशनल टीचर अवार्ड
डिजिटल लर्निंग एक्सीलेंस अवार्ड
स्टूडेंट मेंटर ऑफ द ईयर अवार्ड
कम्युनिटी इम्पैक्ट एजुकेटर अवार्ड
इसके अलावा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, छात्र विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्थानों को नई पहचान मिलेगी तथा अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
स्काईवे करियर हब ने सह-आयोजक के रूप में इस आयोजन को शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। संस्थान ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
आयोजकों को विश्वास है कि सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 आने वाले वर्षों में झारखंड का सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक सम्मान समारोह बनेगा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन, शैक्षणिक संस्थानों तथा नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर सोना देवी यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. नीलमणि कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई