मुस्कान के बारीडीह हाई स्कूल में दंत चेकअप में 10 लोगों में पाई गई कमियां

जमशेदपुर। शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान के द्वारा दंत अरोग्यम, राम मंदिर टेल्को के सहयोग से बारीडीह हाई स्कूल में दंत चेकअप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रचार्या संगीता हलधर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में कक्षा एक से लेकर 11 वीं तक के छात्र छात्राओं, शिक्षकगण, सब स्टाफ का भी दंत
चेकअप डॉ अंकित सिंह, डॉ प्रेरणा सिंह, स्टाफ शुभम, प्रतिमा के सहयोग से किया गया। छात्रों के दांतों की जांच के बाद जिनको कुछ कमियां दिखाई दी उन्हें दवा की रसीद के साथ उचित परामर्श दिया गया कि कैसे आपका दांत सुरक्षित रहेगा। इस शिविर में कुल 105 की जांच हुई, जिनमें 10 लोगों में कमियां पाई गई उनके डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी गई है। मालुम हो कि संस्था मुस्कान तनाव मुक्त रहने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर- 8092867918 पर निःशुल्क काउंसलिंग (गोपनीय) ले सकते है। इस अवसर पर संस्था मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, काउंसलर बिजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, कौशलेश तिवारी, राजेश राय, दुलाल चंद पति के साथ स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई