दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन हेतु 24 जुलाई को मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर का किया जा रहा आयोजन

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 499/2026
21 जुलाई 2026
बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में होगा आयोजन, दिव्यांगजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकार के योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का दिया जाएगा लाभ
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के मामलों की सुनवाई एवं त्वरित निस्तारण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में चलंत न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई एवं निस्तारण किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, सहायक उपकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, कानूनी परामर्श, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की जानकारी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम का जिले के सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इस अवसर का लाभ लें।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई