प्रेस विज्ञप्ति
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों के हार्दिक स्वागत के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिन्हा, प्राचार्या एवं जोनल कोऑर्डिनेटर (सीआईएससीई), गुलमोहर हाई स्कूल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हसन इमाम, वरिष्ठ प्रबंधक, जे.आर.डी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए आर.एम.एस. के अध्यक्ष श्री संजय केडिया, ट्रस्टी श्री आर. के. झुनझुनवाला, आर.एम.एस. प्रबंधन की श्रीमती वंदना जैन तथा आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह की प्राचार्या श्रीमती परिणीता शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
उद्घाटन समारोह में सीआईएससीई से संबद्ध 20 विद्यालयों के 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर हो उठा।
अपने प्रेरणादायक संबोधनों में सभी सम्मानित अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों का वास्तविक उद्देश्य केवल जीत या हार नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, दृढ़ संकल्प, निष्पक्षता और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
समारोह का समापन चयन ट्रायल के औपचारिक उद्घोषणा के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी प्रतिभागी टीमों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। यह आयोजन खेलों के माध्यम से एकता, टीम भावना और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायक शुरुआत सिद्ध हुआ।





