जमशेदपुर l जुगसलाई नगर परिषद की पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को सहयोग देने के ख्याल से सफीगंज मोहल्ला में लगाए गए विशेष शिविर में रोजाना की तरह आज भी बी एल ओ रेखा रानी की सक्रिय भागीदारी में SIR फॉर्म भरने में लगातार सहयोग किया जा रहा है इस मौके पर जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित होकर आम जनता को SIRफॉर्म भरने में सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहे हैं l
श्री सिंह ने लोगों से पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह द्वारा लगाए गए कैंप में 20 जुलाई के अंदर-अंदर अपना फॉर्म भर कर जमा करने का अनुरोध किया और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है l
पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह ने रोजाना सहयोग करने वाले खासकर छोटू वर्मा कृष्णा तिवारी बुलेट तिवारी राजू सिंह राकेश सिंह पवन सिंह नितेश सिंह अमृतपाल सिंह मोनू मोनू सोनकर टिल्लू शर्मा सूरज प्रताप सिंह सनी वालिया सनी मोहन पवन पांडे कलू चौबे के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा कि जब तक सभी लोगों के फॉर्म नहीं भरे जाते तब तक शिविर मे फॉर्म भरने का कार्य जारी रखा जाएगा l






