एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस ने मतदाताओं की मदद की

रविवार को गुरु नानक हाई स्कूल में लगेंगे बीएलओ शिविर
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने शनिवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र (48) के बूथ संख्या 301 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं एवं बीएलओ ललिता देवी को कांग्रेस के बीएलए-2 के रूप में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान राकेश साहू ने मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के तहत आवश्यक प्रपत्र भरने में सहायता की और उन्हें प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मौजूद रहकर मतदाताओं की हर संभव मदद कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि रविवार को गुरु नानक हाई स्कूल के बाहर सभी बीएलओ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें और अपने नाम का सत्यापन सुनिश्चित करें। राकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि हर वोट बचे, हर नाम जुड़े और पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहकर उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment