आसनवनी में जिन्दल कंपनी की सैकड़ों एकड़ अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर उठे विरोध के स्वर , जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा किसानों को गोलबंद करने में जुटे
जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड क्षेत्र के आसनवनी ( जादूगोड़ा ) में जिन्दल कंपनी द्वारा धोखाधड़ी कर बिचौलियों के मार्फत सैकड़ों एकड़ अधिग्रहित जमीन की वापसी को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।इधर , जेएलकेएम नेता के वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा की अध्यक्षता में कारगिल चौक पर बैठक हुई व जमीन वापसी को लेकर किसानों को गोलबंद करने का फैसला लिया गया। इस बाबत जे एल के एम केंद्रीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा, विमल महतो शंकर भगत कहते हैं जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनवनी, समेत उसके आस _ पास के गांव में वर्ष 2005 से 2013 तक सैकड़ों एकड़ जमीन स्टील प्लांट लगाने के लिए जिंदल कम्पनी ने अधिग्रहण किया। बदले में जॉब ऑर्डर भी दी।

ग्रामीणों का विश्वास था कि जिंदल के प्लांट से उनके दिन बहुरेंगे।सपने हकीकत में बदलेंगे। जिसकी वजह से प्लांट लगाने को लेकर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों का भरपूर समर्थन दिया लेकिन 20 साल बाद भी उद्योग के लिए आज तक एक ईटा भी आज तक नहीं जुड़ा। जे एल के एम नेता भागीरथी हांसदा कहते कि जमीन अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा 101 में स्पष्ट वर्णित हैं कि जमीन अधिग्रहण के पांच साल मेंउद्योग नहीं आने पर रैयतों की जमीन वापस देना होगा। नेताओं ने झारखंड सरकार से मांग की हैं कि , सभी रैयत को जमीन वापस किया अन्यथा उनकी पार्टी जोरदार आंदोलन करेंगे।। इस मौके कर जे एल के एम नेताओं को ओर से बिमल महतो( ,जिला महासचिव )भागीरथी हांसदा( केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, )शंकर भगत, (जिला महासचिव पूर्वी सिंहभूम) समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





