जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस छात्रा नाजिया परवीन का चयन 12 दिवसीय राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर के लिए हुआ । माननीय कुलपति प्रो इला कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस शिविर के चयन प्रक्रिया में भारत के हर राज्य से लगभग 200 से अधिक NSS स्वयं सेविकाओं और NCC कैडेटो ने भाग लिया । जिसमें कुल 50 सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के द्वारा किया गया । इसमें झारखण्ड राज्य से दो उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें एक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नाजिया परवीन है ।
इस 12 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक – 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जलगांव महाराष्ट्र में होगा । इस शिविर का उद्देश्य सामुदायिक नेतृत्व का निर्माण , गांधीवादी मूल्यों को सिखाना ,युवाओं को अहिंसा और शांति के दूत आदि बनने के लिए प्रशिक्षित करना है ।






