स्वतंत्रता दिवस पर 25 हजार नियुक्तियों की घोषणा की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस पर 25 हजार नियुक्तियों की घोषणा की तैयारी

राॅंची।‌झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा मांगा गया है, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके।

सरकार का लक्ष्य विभिन्न विभागों में खाली पदों पर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागवार रिक्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। नियुक्तियों से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और विभागवार पदों की जानकारी जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

Leave a Comment