जमशेदपुर में एडिडास के सबसे बड़े स्टोर का शुभारम्भ
जमशेदपुर, 10 जुलाई: विश्व की अग्रणी स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास ने शुक्रवार को बिष्टुपुर के जे रोड स्थित मिडटाउन बिल्डिंग में अपने सबसे बड़े एक्सक्लूसिव स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। इस नए स्टोर के खुलने के साथ ही कंपनी ने जमशेदपुर में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार किया है। स्टोर का उद्घाटन एडिडास के रीजनल सेल्स मैनेजर (ईस्ट) राकेश झा ने किया। इस अवसर पर एडिडास के फ्रैंचाइज़ पार्टनर नितिन भाटिया उपस्थित थे.
इस अवसर पर राकेश झा ने कहा कि नया स्टोर ग्राहकों को एक प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां सभी आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए एडिडास की स्पोर्ट्सवियर, फुटवियर, परिधान और लाइफस्टाइल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह स्टोर आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समकालीन फैशन के बेहतरीन मेल को दर्शाता है।

स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई है। कंपनी दो उत्पादों की खरीद पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट दे रही है। यह विशेष ऑफर रविवार तक मान्य रहेगा, जिससे बड़ी संख्या में ग्राहकों के आकर्षित होने की उम्मीद है।
कंपनी का मानना है कि बिष्टुपुर में इस नए स्टोर के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एडिडास के विश्वस्तरीय उत्पादों तक आसान पहुंच मिलेगी। साथ ही, यह स्टोर शहर में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगा तथा ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक खरीदारी का अनुभव प्रदान करेगा।





