Jamshedpur
Breaking News
डबल डाउन बार हत्याकांड: मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम घोषित
फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोयरा की सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोयरा पर पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 में नामजद आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोयरा (पिता- रविंद्र नाथ मंडल, निवासी- घाटकोडीह, डुंडरा, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां) घटना के बाद से फरार है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
एसएसपी कार्यालय ने घोषणा की है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति को 2,00,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), बिष्टुपुर थाना प्रभारी अथवा जमशेदपुर कंट्रोल रूम से संपर्क करें, ताकि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके






