रांची पुलिस में फेरबदल, धुर्वा और अरगोड़ा थाना को मिले नए प्रभारी
रांची: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार अनिल तिवारी को धुर्वा थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सतीश कुमार गोराई को अरगोड़ा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक आत्महत्या मामले में धुर्वा थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त था। नए आदेश के तहत अब अनिल तिवारी को धुर्वा थाना की कमान दी गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।






