परविंदर सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा कि वे गुरुदेव एवं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परविंदर सिंह जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ हों और पुनः पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जनसेवा के कार्यों में जुट सकें।
राकेश साहू ने कहा कि परविंदर सिंह लंबे समय से समाज और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने ईश्वर से उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और जनसेवा के लिए नई शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की है। अस्पताल में मिलने जिला के उपाध्यक्ष अतितोष सिंह जिला के सचिव फिरोज खान सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी जन मिला







