जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन: शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने लिया दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प

जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन: शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने लिया दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प
​जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर प्रधान डाकघर प्रांगण में ‘योग संगम’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाकघर के शत-प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान सभी ने योग को केवल एक दिन का अनुष्ठान न मानकर, इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।


​इस अवसर पर वरीय डाकपाल श्री विश्वजीत रॉय ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच को नमन करते हुए कहा कि, “यह प्रधानमंत्री जी की ही अप्रतिम दूरगामी सोच का परिणाम है, जिसने हमारी पौराणिक काल से चली आ रही इस अमूल्य योग परंपरा को आज पूरे विश्व और भारतवर्ष में जन-जन की एक विराट सांस्कृतिक क्रांति के रूप में स्थापित कर दिया है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया