नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु निषेधाज्ञा लागू

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 413/2026
20 जून 2026

नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु निषेधाज्ञा लागू

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की पुनर्परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सामान्य अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शाम 6:15 बजे तक निर्धारित है।
परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, श्री अर्नव मिश्रा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S.) की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है। आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों एवं उनके 200 मीटर के दायरे में निम्नलिखित गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा—

मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अनधिकृत उपयोग या वहन।

परीक्षा में नकल अथवा नकल में सहायता हेतु पुस्तक, नोट्स, चिट आदि का उपयोग।

पाँच से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाकर नारेबाजी या भाषण देना।

हथियारों जैसे चाकू, लाठी, आग्नेयास्त्र आदि का प्रदर्शन या वहन।

लाउडस्पीकर का उपयोग।

पटाखों एवं उच्च ध्वनि उत्पन्न करने वाले आतिशबाजी सामग्री का उपयोग।

सार्वजनिक सभा या ऐसा भाषण जिससे शांति एवं सौहार्द प्रभावित हो।

यह आदेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वैध प्रवेश-पत्रधारी अभ्यर्थियों तथा परीक्षा संचालन में अधिकृत कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

निषेधाज्ञा 20 जून 2026 की रात्रि 10:00 बजे से प्रभावी होकर 21 जून 2026 की रात्रि 9:00 बजे तक लागू रहेगी। आदेश के उल्लंघन पर बी.एन.एस. की धारा 223 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन में सहयोग करने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया