दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (अतिरिक्त प्रभार, नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त R15 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसने यह पिस्तौल अपने साथी अभिषेक दास से ₹30,000/- में खरीदी थी।

इस संबंध में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अभिषेक कुमार उर्फ एस.आर.के.

  • उम्र: लगभग 26 वर्ष
  • पिता: मनोज राम
  • पता: इंडस-4, आस्था वैली, तामोलिया
  • थाना: कपाली
  • जिला: सरायकेला-खरसावां

2. अभिषेक दास

  • उम्र: लगभग 25 वर्ष
  • पिता: तापेश्वर दास उर्फ तापस
  • पता: जनता पथ, शंकोसाई रोड नं. 04
  • थाना: उलीडीह ओ.पी.
  • जिला: पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

बरामदगी

  1. एक 7.65 एम.एम. का देशी पिस्तौल
  2. एक 7.65 एम.एम. का जिंदा कारतूस
  3. एक R15 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05CN3828)

छापामारी दल

  1. श्री दयानंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा
  2. पु.अ.नि. मो. शारिक अली, उलीडीह ओ.पी. प्रभारी
  3. पु.अ.नि. अभिषेक कुमार
  4. स.अ.नि. अजय लकड़ा
  5. उलीडीह ओ.पी. के रिजर्व गार्ड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई