RANCHI
JHARKHAND
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच विधानसभा पहुंचे BJP कार्यकर्ता, गेट पर चढ़कर किया प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है. यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने और झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को अतिरिक्त समय दिये जाने के विरोध में आयोजित किया गया है.
वहीं अभी विधानसभा से खबर निकल के सामने आ रही है कि विधानसभा के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं के आने के बाद मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीजेपी के कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर प्रोटेस्ट कर रही है. उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा है. वहीं इस मामले में रांची के विधायक सी. पी. सिंह का बयान सामने आया है. विधायक सी. पी. सिंह ने कहा कि यहां दोहरा मापदंड क्यों किया जा रहा है. कांग्रेस के लोग अंदर प्रोटेस्ट करें और हमें विधानसभा के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. यह सही नहीं है.






