जुआ खेलते आठ लोग गिरफ्तार, 35 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद

जुआ खेलते आठ लोग गिरफ्तार, 35 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद

Jamshedpur:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ख्वाला बस्ती में जुआ खेलने और आसपास के लोगों में दहशत फैलाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को मध्यरात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर रोड स्थित ख्वाला बस्ती में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद लोग हल्ला-गुल्ला और हुड़दंग कर आसपास के लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 35,520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते तथा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही एक दरी बरामद की गई।
इस मामले में कदमा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 292/318(4)/3(5) एवं 11 जुआ अधिनियम 1867 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राजन गुप्ता उर्फ राजन
राजेश कुमार गुहा उर्फ बड़का
गोविंद कुमार साह
दीपक कुमार उर्फ बीपू
बंटी कुमार गुप्ता
विनोद गुहा उर्फ लल्लन
सुखदेव सिंह
ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर
बरामद सामान
नकद 35,520 रुपये
ताश के 52 पत्ते
7 मोबाइल फोन
जुआ खेलने में प्रयुक्त एक दरी
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment