CBSE 12वीं में 87% अंक लाकर तरनजोत कौर ने बढ़ाया मानगो और सिख समाज का मान

CBSE 12वीं में 87% अंक लाकर तरनजोत कौर ने बढ़ाया मानगो और सिख समाज का मान

मानगो गुरुद्वारा कमेटी ने आयोजित किया सम्मान समारोह, परिवार को किया सम्मानित

जमशेदपुर। मानगो चौक स्थित कार्यालय में मंगलवार शाम मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुक्खे तथा सिख समाज आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के वरीय सलाहकार सरदार अवतार सिंह भाटिया ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में उलीडीह निवासी जसपाल सिंह जस्सा की पुत्री तरनजोत कौर को सम्मानित किया गया। तरनजोत कौर ने शेन इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ सिख समाज में भी खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह एवं गुरुद्वारा के चेयरमैन तिरलोक सिंह बाबा ने तरनजोत कौर के पिता जसपाल सिंह जस्सा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं सीजीपीसी के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुक्खे ने तरनजोत कौर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने तरनजोत कौर की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होना चाहिए। संस्थाओं की ओर से परिवार को हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया।

इस दौरान प्रधान बलजीत सिंह एवं सरदार गुरमुख सिंह मुक्खे ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

समारोह में उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, जसबीर सिंह भाटिया, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, सचिव जितेंद्र सिंह, देवराज सिंह, गुरदीप सिंह टीटू, परमजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह पप्पू, चेयरमैन तिरलोक सिंह बाबा, सिमरन कौर, निर्मल कौर, हरप्रीत सिंह भाटिया, तिरलोचन सिंह, सरबजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन सरदार अवतार सिंह भाटिया ने किया।

Leave a Comment