रिषव ऑटोमोबाइल्स ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क, झारखंड के पहले यॉर्क सर्विस सेंटर में 5वीं सर्विस वैन का उद्घाटन

रिषव ऑटोमोबाइल्स ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क, झारखंड के पहले यॉर्क सर्विस सेंटर में 5वीं सर्विस वैन का उद्घाटन

जमशेदपुर। ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में रिषव ऑटोमोबाइल्स सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कंपनी के झारखंड स्थित पहले यॉर्क सर्विस सेंटर में शुक्रवार को 5वीं सर्विस वैन का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर यॉर्क इंडिया के सेल्स हेड Nitin Nijhawan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यॉर्क के ईस्ट रीजनल सेल्स मैनेजर Sujeet Singh की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन ने कहा कि नई सर्विस वैन के जुड़ने से ग्राहकों को ऑन-साइट सर्विस, त्वरित तकनीकी सहायता एवं बेहतर सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल कंपनी की ग्राहक सेवा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगी।

कंपनी अधिकारियों ने बताया कि रिषव ऑटोमोबाइल्स लगातार आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवा व्यवस्था के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नई सर्विस वैन के संचालन से दूरदराज क्षेत्रों के ग्राहकों को भी तेजी से सेवा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Comment