जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का किया दौरा; छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित
जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (DEI) में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने संस्थान के डिप्लोमा, बीबीए और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों से संवाद किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन दिया।
डॉ. परितोष सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक रचनात्मक समाज के निर्माण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
साथ ही साथ पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होने वाले छात्रों को डॉ. सिंह ने बधाई दी। उन्होंने सफल छात्रों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर सीखने और मेहनत करने की सलाहदी ।
इस अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री अभय कुमार (प्रभारी, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर),श्री कुणाल मेहता (सचिव),श्री संदीप सिंह (अध्यक्ष),विनय सत्संगी (संस्थापक सदस्य),एच. एन. चौधरी शामिल थे ।
संस्थान के प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर नागरिक बनकर उभरेंगे।







