टाटानगर स्टेशन पर लेट-लतीफ ट्रेनों के खिलाफ उभरा जनआक्रोश, जोरदार हस्ताक्षर अभियान
संवाददाता : सोहन साह
टाटानगर : पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी के नेतृत्व में टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा लेट-लतीफ ट्रेनों के खिलाफ एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें जनआक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला।
अभियान में यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों की भारी भागीदारी रही। समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान बबलू कुमार सिंह, दीपू तिवारी, मनोज, रासो, दीनू, नरेंद्र, आशीष, अर्जुन मुखी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर ट्रेनों की लगातार देरी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।







