नारायणा का फाउन्डेशन सी.ओ. प्रोग्राम का जमशेदपुर में भव्य शुभारंभ
(नारायणा फाउन्डेशन सी.ओ. प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ओलिम्पियाड, एन.एस.ई.जे.एस.,
आई.आई.टी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में टाॅप रैंकिंग में आना)
जमशेदपुर: साकची स्थित देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी, जमशेदपुर द्वारा इस्टर्न रिजन (झारखंड, बिहार एवं उड़ीसा) का पहला फाउन्डेशन सी. ओ. कैम्पस का जमशेदपुर में शुभारंभ किया जा रहा है। विगत् तीन वर्षों से 11 एवं 12 क्लास के छात्रों का सीओई प्रोग्राम जमशेदपुर में चल रहा है। नारायणा जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक श्री संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस अनूठे सी.ओ. प्रोग्राम में कक्षा आठवीं से लेकर दसवीं में जा रहे 20-20 छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य होगा कि जो भी छात्र इसमें चयनित होंगे उनको इस लेवेल की तैयारी कराई जाएगी कि उन विद्यार्थियों को नेशनल एवं रिजनल लेवल का टाॅप रैंकर में शामिल हो।
फाउन्डेशन सी.ओ. प्रोग्राम में छात्र एवं छात्राओं का चयन विभिन्न स्तरों पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा साक्षात्कार के बाद छात्रों का चयन किया जाएगा।
पुनः श्री संजय कुमार रंजन ने कहा कि फाउन्डेशन सी.ओ. प्रोग्राम में चयनियत छात्र एवं छात्राओं को सप्ताह में चार दिन की पढ़ाई होगी। जिसमें क्लासेज के साथ ही डाऊट सेशन एवं वर्किग सेशन रहेगा इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह टेस्ट रहेगा। इन चयनित छात्रों को नारायणा द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
ज्ञात रहे कि विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर नारायणा का यह प्रोग्राम काफी सार्थक सिद्ध हुआ है जिसके कारण ओलिम्पियाड, एन.एस.ई.जे.एस., आई.आई.टी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षाओं में नेशनल टाॅपर देने का अवसर मिला है। नारायणा जमश्ेादपुर के मुकुल महतो इसी प्रोग्राम से निकलकर जेइइ मेन-2026 में कोल्हान टाॅपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
श्री संजय कुमर रंजन ने यह भी बताया कि नारायणा एक ऐसी संस्था है यहाँ पर छात्र को दृढ़ता, कौशल और अंततः सफलता प्राप्त करने के लिए नींव, क्षमताएं और साधन प्रदान की जाती है।







