वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिनांक-24.04.26 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0/थाना प्रभारियों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विगत लंबित कांड/वारंट/कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति,फिरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई, क्षेत्र के अड्डेबाजी वाली जगहों पर लगातार सघन छपामारी अभियान चलाने एवं वाहन चेकिंग करने तथा आम जनों से समन्वय बनाए रखने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । साथ ही साथ माउभणडार ओ0पी0 एवं घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया l







