जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर संध्या 5:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला न केवल निर्दोष नागरिकों पर, बल्कि मानवता, शांति और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार था। उन्होंने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर खड़ा रहना होगा।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड वरुण कुमार शहीदों के लिए स्मृति अभी सदैव एकजुट नहाने सतर्क रहने और आतंकवाद के लिए खिलाफ अधिक संकल्प के लिए साथ करने के लिए और आतंकवाद के लिए अधिक अखिल संकल्प के लिए साथ करने के लिए प्रेरणा देती है।
संगठन के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा और हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और शांति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “वीर शहीद अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।






