जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान ने खालसा स्कूल के पास छापेमारी कर बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को लगभग 4 किलो गांजा के साथ पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि इलाके में नशा तस्करी की गतिविधि होने वाली है। इसी आधार पर निगरानी के दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार युवक को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा।
टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान ने तुरंत उसका पीछा किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद आरोपी की बाइक गिरा दी गई, लेकिन वह फिर भी भागने की कोशिश करता रहा। हालात को काबू में करने के लिए जवान को मजबूरन रिवॉल्वर ताननी पड़ी, जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।
इस दौरान आरोपी को पकड़ने में तबरेज खान को हल्की चोट भी आई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Jamshedpur:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम चौक पर राष्ट्रभक्त एवं महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।