जेम्को कालीमाटी विद्यालय के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: जितेंद्र टॉपर, कृष्ण और लड़ो कौर भी रहे अव्वल
जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणामों में जितेंद्र रजक ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कृष्ण कुमार ने द्वितीय एवं लड़ो कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को इसी तरह कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर राकेश कुमार, करनदीप सिंह, कंचन कुमारी, एंजेलिना टीगा, अंजू वर्मा, रोहित कुमार एवं बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।





