नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी श्री राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया।

निवर्तमान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

नव पदस्थापित उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभ कैसे हो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाएंगे । सभी के सहयोग से जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति देंगे। सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित हुई जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की रोकथाम तथा जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश