सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए इससे संबंधित पोर्टल को पुनः खोलने का आग्रह किया है।सांसद श्री महतो ने एक पत्र लिखकर एवं मंत्री से मुलाकात कर कहा कि टाटा स्टील के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का एक समूह ने उन्हें इस आशय का ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया है कि वैसे कर्मचारी जो इस सेवा का इस सुविधा का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं उन्हें पुनः एक अवसर प्रदान किया जाए।
सांसद श्री महतो ने अपने पत्र में कहा कि बहुत सारे कर्मचारी तकनीकी कारणों से एवं निजी कारणों से ईपीएस – 95 का लाभ लेने से पूरे जीवन भर के लिए वंचित हो गए हैं। सांसद श्री महतो ने कहा सरकार की मंशा प्रत्येक कर्मचारी के कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
सांसद श्री महतो ने कहा कि इस बात की संभावना की तलाश की जाए कि एक बार के लिए इस विंडो को यदि खोला जाता है तो सभी योग्य पूर्व कर्मचारी इसका लाभ उठा सकेंगे। सांसद श्री महतो ने कहा कि लगभग 1200 टाटा स्टील कर्मचारी जमशेदपुर से लाभान्वित होंगे।
सांसद श्री महतो ने कहा कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इस संबंध में समुचित दिशा निर्देश दें।
मंत्री ने बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं कहा कि इस बात का संभावना तलाशने का प्रयास करेंगे कि सभी वंचित कर्मचारी को कैसे जोड़ा जा सकता है। साथ ही यदि कोई संभावना हुई तो वे इस संबंध में जरूर समुचित दिशा निर्देश देंगे।






