महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी
झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल को रोककर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और सपनों को ठेस पहुंचाई है। यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का खुला अपमान है।
श्री बंटी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की नीयत हमेशा से महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रही है। जब भी महिलाओं को सशक्त बनाने का अवसर आता है, कांग्रेस किसी न किसी बहाने से उसे रोकने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब सब कुछ समझ चुकी हैं और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देंगी।
अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई