टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के अवसर पर शहीद अग्निशमक कर्मियो को नमन करते हुए आग से बचाव के उपाय की प्रशिक्षण रेलकर्मियों को देकर जागरूक किया ।

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के अवसर पर शहीद अग्निशमक कर्मियो को नमन करते हुए आग से बचाव के उपाय की प्रशिक्षण रेलकर्मियों को देकर जागरूक किया ।
अग्नि सेवा सप्ताह के अन्तरगर्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी के सभागार में आयोजित की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय रेल के ऑपरेटिंग, कमर्शियल,विभाग के स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर, प्रो सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुआरंभ मुंबई की विक्टोरिया डॉक पर गोला, बारूद,कपास से लदी जहाज विस्फोट मे लगी आग को बुझाने के दौरान 66 अग्निशमक शहिद कर्मियो को श्रद्धांजलि दी गई
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर
राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया की आग लगने की घटना 90 प्रतिशत मानव जनित होती है जिसमें 30% जानबूझकर मानव जनित कारणो और 70 प्रतिशत आग की दुर्घटना मानव लापरवाही के प्रत्यक्ष परिणाम स्वरूप लगती है । संतोष कुमार ने आग से बचाव के उपाय के प्रति जनता और रेलकर्मियो में जागरूकता बढ़ानी है । आग लगने के कारण बुझाने की प्रक्रिया के साथ विभिन्न फायर संयंत्र के प्रयोग सावधानी कि प्रशिक्षण दिया । साथ ही बचाव के नियम स्टॉप ड्राप रॉल विधि की प्रशिक्षण माॅक ड्रिल कर दिया । बहुमंजील इमारत में आग लगने पर वचाव में लिफ्ट का प्रयोग ना करने,सीढ़ी का प्रयोग करते हुए नीचे की ओर जाकर जीवन सुरक्षा रक्षा को प्रशिक्षित किया । द्वितिय बेला में डेमोस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद ने जिवंत मांक ड्रिल कर फायर संयत्र के उपयोग में सावधानी उपयोग के पास रुल के साथ इमरजेंसी रेस्कू कार्य का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में रिफ्रेसर स्टेशन मैनेजर, रिफ्रेसर ट्रेन मैनेजर प्रो सहायक लोको पायलट कुल 196 रेलकर्मियों को प्रशिक्षित कर अग्निशमक सेवा सप्ताह मनाई गई । सिविल डिफेंस के फायर सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अनुदेशक ने किया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।