सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया। कमलपुर थाना अंतर्गत गोलकाटा एवं बोड़ाम थाना अंतर्गत डूंगरीडीह और दामोदरपुर में कुल 4 अवैध चुलाई शराब की भट्टी को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में करीब 800 किलो ग्राम किन्वित जावा महुआ विनष्ट हुआ और करीब 35 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया। भट्टी संचालक छापामारी दल को दूर से आते देख जंगली क्षेत्र का लाभ उठा कर भाग निकले। इनके के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत् अभियोग दर्ज किया गया।
ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।







