दिनांक 16.04.2026 को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में कार्यालय के सभी कनीय अभियंताओं के साथ बैठक आहूत की गई।

आज दिनांक 16.04.2026 को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में कार्यालय के सभी कनीय अभियंताओं के साथ बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में दिनांक 13.04.2026 को आहूत प्रथम बोर्ड बैठक के माननीय अध्यक्ष महोदया, उपाध्यक्ष महोदया एवं वार्ड पार्षदों द्वारा समर्पित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में स्थल निरीक्षण के उपरांत प्राक्कलन तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही नगर परिषद अंतर्गत अवस्थित सभी स्ट्रीट लाइटों की नंबरिंग करने व खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे करने तथा सभी नगर परिषद अंर्तगत अवस्थित सभी चपाकलों की नंबरिंग करने एवं चपाकलों का सर्वे करते हुए प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई