भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगोष्ठी, जुटेंगे हजारों विप्र —
जमशेदपुर।
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य ब्राह्मण संगोष्ठी सह महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
समिति के प्रमुख कमलकिशोर ने बताया कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता को मजबूत करना और वैदिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी की रुचि बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज अपनी पहचान और शक्ति को संगठित रूप में प्रस्तुत करे।
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्राह्मण भवन में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना भी की जा रही है। इसी कारण शहर भर के गणमान्य ब्राह्मणों की बड़ी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।
समिति का दावा है कि इस संगोष्ठी में हजारों की संख्या में विप्रवर शामिल होंगे, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का एक मजबूत संदेश पूरे शहर में जाएगा।
अंत में समिति ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।
बैठक में डी के मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा ,ओमप्रकाश उपाध्याय, नकुल तिवारी, रक्कू पांडेय, विमलेश उपाध्याय, अजय ओझा ,वेद उपाध्याय, उदय मिश्रा, रामनाथ दुबे, पवन ओझा, आनंदी ओझा राजेश ओझा, संजय ओझा, अशोक राय, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।







