जुगसलाई थाना कांड सं0-28/26, दि0-08.04.2026, धारा 21 (c)/22 (c) NDPS Act 1985 and 27 (b)(ii) Drugs and Cosmetics Act 1940 |
दिनांक-07.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम को जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार, बोरापट्टी स्थित बोलबम ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में कोई प्रतिबंधित वस्तु ट्रान्सपोर्टर के सहयोग से अवैध रुप से लाकर रखे जाने की प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर महोदय के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) जमशेदपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा नया बाजार, बोरापट्टी स्थित बोलबम ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय एवं गोदाम में छापामारी कर प्रतिबंधित 20 पेटी Onrex Cough Syrup 100ml bottles (codine phosphate & triprolitine hydrochloride syrup) बरामद किया गया एवं ट्रान्सपोर्ट के संचालक शशिकांत मिश्रा, उम्र करीब 59 वर्ष, पिता- स्व० ललन मिश्रा, पता- पहलवान कॉम्पलेक्स, गणेश नगर, थाना- बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामद 20 पेटी Onrex Cough Syrup 100ml bottles की कुल संख्या 4796 है जिसका बाजार मुल्य लगभग कुल 9,66,394 है। औषधि निरीक्षक के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना कांड सं0-28/26, दि0-08.04.2026, धारा 21 (c)/22(c) NDPS Act 1985 and 27 (b)(ii) Drugs and Cosmetics Act 1940 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्त सामानों की विवरणीः-
20 पेटी Onrex Cough Syrup 100ml bottles (codine phosphate & triprolitine hydrochloride syrup) कुल 4796 bottles.
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण:-
शशिकांत मिश्रा, उम्र करीब 59 वर्ष, पिता- स्व० ललन मिश्रा, पता- पहलवान कॉम्पलेक्स, गणेश नगर, थाना- बागबेड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के नाम एवं पद –
01. पु०नि० सह थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खाँ।
02. पु०अ०नि० अजय कुमार यादव जुगसलाई थाना।
03. पु०अ०नि० गौतम कुमार, जुगसलाई थाना।
04. पु०अ०नि० आलोक कुमार, जुगसलाई थाना।
05. हवलदार कुंदन राम, रिजर्व गार्ड, जुगसलाई थाना
06. गृहरक्षक चालक सरोज झा, जुगसलाई थाना।
07. टेंगो आरक्षी 326 सैयद सलमान अख्तर, जुगसलाई थाना।







