शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

विषय: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर, दिनांक 09 अप्रैल 2026

आज जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विशेष रूप से टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) के समीप एक महिला पर असामाजिक तत्वों द्वारा चाय फेंकने की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन सौंपने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विधायक श्री सरयू राय वर्तमान में शहर में उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके लौटते ही वे पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार, श्री नीरज सिंह, श्री दिनेश सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री सूरज यादव, श्री चुन्नू भूमिज एवं श्री अतुल सिंह उपस्थित थे।

जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रशासन से पुनः मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

जारीकर्ता:
जनता दल (यूनाइटेड)
जिला इकाई, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई