मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी।

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा मनरेगा अंतर्गत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में मनरेगा के तहत विकास योजनाओं की तकनीकी निगरानी एवं कार्यान्वयन हेतु ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गयी है।

अनुपम साहू, रजेश रंजन, प्रवीण कुमार महतो, आशीष कुमार सिंह, पूजा महाकुड़, सुभम महतो, अमित रितेश कुजूर, राहुल कुजूर, आनंद रोहित कुजूर, जोगेश्वर माण्डी, अखिलेख डहुरिया, मनीष कुमार, अभिजीत बेरा सहित कुल 13 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना विकास की महत्वपूर्ण योजना है, अतः अभियंता योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर निदेशक एन.ई.पी. श्री संतोष कुमार गर्ग, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।