श्री विजय सोय ने गोल्डन गर्ल दिव्या सोय के राष्ट्रीय पदक जीतकर आने पर क्या कहा।
चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर जब दिव्या सोय शहर लौटीं, तब राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन जोरों पर है। इसी कड़ी में आज मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने दिव्या सोय के निवास स्थान बालीगुमा पहुँचकर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने दिव्या सोय को पदक जीतकर शहर और पूरे झारखंड का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर श्री मस्तान सिंह, श्री अखिलेश सिंह, श्री नीरज सिंह, श्री ईश्वर सिंह, श्री नीतीश पोद्दार, श्री राखाल सोरेन, श्री दीपक रंजीत, श्री ललन प्रसाद, श्री सुनील रजक के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजसेवियों और नेताओं ने भी दिव्या सोय को सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का धन्यवाद और आभार।
आपके प्रोत्साहन से बच्ची का मनोबल बढ़ा है। कृपया आशीर्वाद और शुभकामनाएँ बनाए रखें







