कांड का सारांश – दिनांक 31.03.2026 को वादी प्रकाश कुमार सिंह पिता-राजीव रंजन सिंह पता-बिरसानगर जोन नं0-05 थाना-बिरसानगर जिला-पूर्वी सिंहभुम के स्कुटी वाहन संख्या JH-05 BH-8350 को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया।

बिष्ट्टपुर थाना कांड संख्या-28/26 दिनांक-31.03.2026 धारा-303(2) BNS
कांड का सारांश – दिनांक 31.03.2026 को वादी प्रकाश कुमार सिंह पिता-राजीव रंजन सिंह पता-बिरसानगर जोन नं0-05 थाना-बिरसानगर जिला-पूर्वी सिंहभुम के स्कुटी वाहन संख्या JH-05 BH-8350 को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन पर बिष्टुपुर थाना में उक्त कांड पंजीकृत किया गया है।
घटना की गंभिरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिष्टुपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। घटनास्थल से प्राप्त फुटेज एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान की गई। मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी हुई स्कुटी को अपराधियों द्वारा मोदी पार्क से जे०आर०डी० होते हुये जुबली पार्क कि दिशा में जाते हुये देखा गया। टीम की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप चोरी हुई स्कुटी जिसका रेजी0 नं0-JH-05BH-3350 (परिवर्तीत किया गया नम्बर) को बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफतार अभियुक्त का नाम –
1. शोएब अंसारी उर्फ टाका उम्र-21 वर्ष पिता- युसुफ अंसारी पता- T.O.P चौक कपाली संत मैरी स्कुल के सामने मो० चांद मुखिया के घर में किरायेदार के रुप में थाना-कपाली जिला-सरायकेला खरसावां ।
बरामद सामानो की सूची –
1. एक सफेद व ब्ल्यु रंग का होण्डा कम्पनी का स्कुटी जिसका रेजी0 नं0-JH-05BH-3350 (परिवर्तीत किया गया नम्बर)
छापामारी दल-
1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, बिष्टुपुर थाना।
2. पु०अ०नि० संतोष कुमार गुप्ता, बिष्टुपुर थाना।
3. पु०अ०नि० अमित कुमार बिष्टुपुर थाना।
4. पु०अ०नि० रंजीत कुमार, बिष्टुपुर थाना।
5. आ0-105 भीम कुमार, बिष्टुपुर थाना।
6. सशस्त्र बल के जवान, बिष्टुपुर थाना।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल