दिनांक-30.03.2026 को ओलीडीह ओ०पी क्षेत्र अंतर्गत डिमना बस्ती रोड़ स्थित उमा टिफिन के पास कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, राखाल कुम्भकार, बिकास महतो एवं एक अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा ऑल्टो कार में सवार डिमना बस्ती निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को हत्या करने के उद्देश्य से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिये थे। इस संबंध में विक्रम सिंह उर्फ विक्की के लिखित आवेदन पर ओलीडीह ओ०पी० काण्ड सं0-75/26 दिनांक-30.03.2026 धारा-109 (1)/118(2)/3(5) BNS एवं 27 Arms Act दर्ज किया गया था। काण्ड के त्वरीत उदभेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (प्रभार में पुलिस अधीक्षक नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक S.I.T का गठन किया गया। दिनांक-01.04. 2026 को S.I.T के द्वारा वसुंधरा स्टेट के निकट स्वर्णरखा प्रोजेक्ट भवन के एक जर्जर क्वार्टर में छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त चारों अपराधकर्मियों को घटना में इस्तेमाल, दो अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में बिकास महतो के द्वारा बताया गया कि करीब 03 वर्ष पूर्व विक्रम सिंह उर्फ विक्की सिंह इनके भाई ए०जे० अकाश के साथ मारपीट किये थे एवं सर पर हथियार रख कर जान मरने का धमकी दिये थे इसका बदला लेने के लिए बिकास महतो अपने सथियों के साथ विक्रम सिंह उर्फ विक्की सिंह की हत्या करने के प्रयास में गोली चलाये थे।
छापामारी दल के सदस्य
(1) श्री बचनदेव कुजूर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा।
(2) मो० शारिक अली. ओ०पी० प्रभारी ओलीड़ीह ओ०पी०।
(3) रविन्द्र पाण्डेय, पु०अ०नि० ओलीड़ीह ओ०पी० (अनुसंधानकर्ता)।
(4) विजय कुमार, पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी० ।
(5) विवेक पाल, पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०।
(6) अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी० ।
(6) सैमुल मुण्डु, स०अ०नि० ओलीड़ीह ओ०पी० ।
(7) ओलीडीह ओ०पी० के सशस्त्र बल।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
(1) कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला उम्र 23 वर्ष पिता स्व० बिन्देश्वारी सिंह पता शंकोसाई रोड़ नं0-04 खड़ियाबस्ती थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
(2) रखाल कुम्भकार उम्र 27 वर्ष पिता शंकर कुम्भकार पता ड़िमान बस्ती थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
(3) राहुल सिंह सरदार उम्र-23 वर्ष पिता पप्पु सिंह पता डिमान बस्ती थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
(4) बिकास महतो उर्फ बिके उम्र 23 वर्ष पिता भक्त रंजन महतो पता नेप्चुर्न-5/5 आस्था स्पेस टाउन थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
जप्त समानों की विवरणी
(1) एक देशी पितौल मैगजिन लगा हुआ।
(2) एक देशी कट्टा ।
(3) 7.65 mm का जिन्दा गोली- दो अदद।
(4) 8mm का जिन्दा गोली-एक अदद।
(5) घटना में प्रयुक्त मोटरासाईकिल दो अदद।
अभियुक्त राखाल कुम्भकार का अपराधिक इतिहास-
1. ओलीडीह ओ०पी० काण्ड सं0-309/2020 दिनांक-19.12.2020 धारा-3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम।
अभियुक्त कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला का अपराधिक इतिहास-
1. ओलीडीह ओ०पी० काण्ड सं0-94/25 दिनांक-19.04.2025 धारा-103 (1)/3 (5) BNS एवं 27 Arms Act.







