Jamshedpur:26 पुरस्कारों के साथ मायुमं जमशेदपुर शाखा बनी प्रांत की श्रेष्ठ शाखा 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित लघु अधिवेशन सह पुरस्कार वितरण समारोह अभ्युदय 2026 का भव्य आयोजन अग्रसेन भवन, साकची में संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं सशक्त नेतृत्व के दम पर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए एक नई पहचान स्थापित की। जमशेदपुर शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 26 पुरस्कार प्राप्त कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद चुनाव में शाखा के तीन पूर्व अध्यक्ष अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना एवं लिप्पू शर्मा के वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित होने पर मंच पर सम्मानित किया गया, जो शाखा की सामाजिक प्रभावशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण है। निवर्तमान अध्यक्ष सह प्रांतीय संयोजक अमृतधारा युवा अश्विनी अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रेष्ठ प्रांत संयोजक अमृत धारा सम्मान से सम्मानित किया गया। रक्तदान महादान अभियान में श्रेष्ठ संयोजक के रूप में युवा मयूर संघी को सम्मानित किया गया। वहीं अमृत धारा में विशेष योगदान हेतु युवा अश्विनी अग्रवाल को भी प्रांतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जमशेदपुर शाखा की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं पुरस्कारः- जमशेदपुर शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 26 पुरस्कार प्राप्त कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। जिनमें प्रमुख हैं- श्रेष्ठ शाखा जमशेदपुर शाखा (सत्र 25-26) सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, रक्तदान महा उत्सव में सर्वाधिक रक्त संग्रह हेतु राष्ट्रीय विशेष पुरस्कार, सर्वाधिक स्थायी अमृत धारा स्थापना हेतु राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सम्मान, रजत जयंती वार्षिक पुरस्कार 25-26, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों हेतु उत्कृष्ट सम्मान, झारखंड स्थापना दिवस, मंच स्थापना दिवस एवं तिरंगा यात्रा हेतु प्रांतीय पुरस्कार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान सम्मान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं कन्या संरक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन, नवरात्रि “9 दिनदृ9 कन्या” कार्यक्रम हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र, गौ सेवा, जीव दया एवं अंगदान देहदान में विशेष योगदान पुरस्कार, कैंसर जागरूकता, योग, ध्यान एवं प्राणायाम के 50 सप्ताह के सफल आयोजन हेतु विशेष सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस सहभागिता पुरस्कार सम्मान।

===============================

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल