आज दशमी तिथि के अवसर पर रामनवमी अखाड़ा समितियों द्वारा आयोजित झंडा जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर चौक में किया गया, जहाँ विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का भी गहन जायजा लिया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री कुमार शिवाशीष एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री तौकीर आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही केंद्रीय शांति समिति के सक्रिय सदस्य श्री ललन यादव, श्री श्याम शर्मा, श्री ईश्वर सोरेन तथा थाना शांति समिति के सदस्य श्री नंदकिशोर ठाकुर, श्री पवन कुमार उपाध्याय एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।






