गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के संबंधों पर सियासत गरम, डुमरी विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, विजय झा ने भी कहा कि जिस पर आरोप लगे हैं उन्हें ही चैट को सार्वजनिक करनी चाहिए
धनबाद : विधायक जयराम महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को “सफेदपोश” छवि बनाए रखनी चाहिए, ना कि अपराधियों के सहयोगी के रूप में सामने आना चाहिए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर गैंगस्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों की बातें सही साबित होती है, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनकर भेजती है, ताकि वे उनके हक और अधिकार की आवाज बनें, ना कि अपराध जगत से जुड़कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दें.
उनके इस आरोप कि पाँच सौ पेज के चैट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए इस पर धनबाद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय कुमार झा ने कहा कि चैट को सार्वजनिक करने की माँग ख़ुद जिस जिस पर आरोप लगे हैं उन्हें ही करनी चाहिए , जिससे की भ्रम की स्थिति ना रहे , दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए , चैट को सार्वजनिक करने की माँग को लेकर आरोपी को धरना – सत्याग्रह पर बैठ जाना चाहिए बल्कि लोक सभा में भी इस माँग को उठाना चाहिए ।







