पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया.

चंडीगढ़: सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह पिछले सात महीनों से रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में फरार चल रहे थे. आज उन्हें पटियाला की एक अदालत में पेश किया जाएगा.

हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में एक एफआईआर दर्ज की गई थी. वह 2 सितंबर से फरार चल रहे थे और अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई