नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ओएसडी को भेजी गई है. मेल में ये धमकी भेजी गई है. पूरे विधानसभा परिसर की तलाशी ली जा रही है.
धमकी भरे मेल में कहा गया- दिल्ली विधानसभा में 16 RDX IED लगाएं है.
आज 1.40 बजे धमाके की धमकी
बम की धमकी के बाद दिल्ली विधानसभा में डॉग स्क्वाड के साथ दिल्ली पुलिस की टीमें जांच कर रही है
पूरे विधानसभा परिसर में पौधों और गमलों से लेकर के हर जगह की जांच की जा रही है
इससे पहले बीते दिन मंगलवार को भी ऐसी ही एक धमकी दी गई थी वो धमकी स्पीकर को मेल में भेजी गई थी.
मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को उनके निजी ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.धमकी भरे इस ईमेल में न केवल विधानसभा अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि विधानसभा परिसर को भी बम से दहलाने की चेतावनी दी गई है. सोमवार को दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश किया है.





