राँची। एक बिल्डर से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है।

राँची। एक बिल्डर से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है।

यह रंगदारी कडरू इलाके के ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी अजीत चौधरी से मांगी गई है।अजीत चौधरी की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अजीत चौधरी कशिश डेवलपर्स लिमिटेड से जुड़े हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया।

इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार संपर्क कर उनसे पैसे की मांग की जाती रही। आरोप है कि कॉल करने वालों ने 7 दिनों की मोहलत देते हुए रकम नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। घटना के बाद से बिल्डर और उनके परिवार में चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई