ग्रेजुएट महाविद्यालय के बीएड विभाग में कैंसर के रोकथाम पर किया गया व्याख्या

ग्रेजुएट महाविद्यालय के बीएड विभाग में कैंसर के रोकथाम पर किया गया व्याख्या

 

ग्रेजुएट महाविद्यालय में आज बीएड विभाग के तरफ से कैंसर उन्मूलन पर एक व्याख्यान किया गया जिसके मुख्य वक्ता श्रीमती सुशील शर्मा थी कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. उसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण दिया और उन्होंने कहा कि कैंसर पहले लाइलाज बीमारी थी. लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उचित उपचार से जीवन को जिया जा सकता है

श्रीमती सुशीला शर्मा ने कहा कि महिलाओं में कैंसर का पहचान कई तरीकों से किया जाता है और उन्हें अगर पता चल जाए की हमें कैंसर के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करा कर ठीक हो सकते हैं.

कैंसर किसी के पास जाने से नहीं फैलता है और नहीं यह वंशानुक्रम बीमारी है. उनके लक्षणों को पहचान कर महिलाओं को उपचार करा कर इस बीमारी से बचा जा सकता है. श्रीमती सुशीला शर्मा ने पीपीटी द्वारा कैंसर से बचाव का अनेक तरीका बताएं. इस अवसर पर इस बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव, डॉ पूनम ठाकुर, डॉ इंदू सिंहा, प्रो प्रियंका भगत, प्रो प्रियंका कुमारी, डॉ रानी सिंह, डॉ मीनू वर्मा, प्रो मोइतरी, डॉ श्वेता वाग्दे, डॉ जया शर्मा, उपस्थित थी मंच का संचालन निशा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विशेश्वर यादव ने दिया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई